बूथ से विधानसभा तक संगठन मजबूत करने के संकल्प के साथ संपन्न हुई बसपा बैठक

 दुद्धी विधानसभा में बसपा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोरविंढमगंज/सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में दुद्धी (403) विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी मा. संजय कुमार गोंड (धुर्वे) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. रामविचार गौतम, मुख्य मंडल प्रभारी (मिर्जापुर मंडल) रहे, जबकि सेकरार अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामविचार गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करे और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाए, तो पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं बहुजन समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।अध्यक्षता कर रहे विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गोंड (धुर्वे) ने संगठन की समीक्षा करते हुए सेक्टर एवं बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ें तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सक्रियता और जनसंपर्क ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।विशिष्ट अतिथि सेकरार अहमद ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।बैठक के दौरान विभिन्न सेक्टर एवं बूथों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई। कई पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों, समस्याओं एवं सुझावों को भी रखा। नेतृत्व ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संदीप भारती, नंदू प्रसाद गौतम, मो. वकील, मुन्ना लाल गौतम, मनीष दुबे, लक्ष्मण प्रसाद पनिका, राजेश धूसिया, मनोज भारती, अब्दुल हकीम, विनोद भारती एवं अमित कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में विधानसभा, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version