विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

 विंढमगंज में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौलाना रुस्तम अली मिस्बाही की सदारत में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।महफिले मिलाद में मौलाना अनीश अहमद कादरी ने हुजूर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत और उनके जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान नात-ए-पाक पेश की गई। मौलाना इमरान मिस्बाही और अदनान वारिश सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।इसके बाद जामा मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से विंढमगंज थाना पहुंचा। यहां से हलवाई गली, बैंक रोड, खान मोहल्ला और नाई मोहल्ला होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे और पूरे मार्ग में माहौल अकीदत से भरा रहा।इस मौके पर इस्लामिया मिल्लत सोसाइटी के सदर सुहेल अहमद खान, तंजीम रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित   ,शाहरुख खान, सबलू खां, अली राजा, नसीम अंसारी, इफ्तेखार अहमद, नन्हे खान, सदाम सिद्दीकी और सोयब सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version