श्रीराम-जानकी मंदिर के पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 1.19 करोड़
राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने किया भूमि पूजन, डबल स्टोरी भवन, सत्संग हॉल, पाथ-वे समेत कई सुविधाओं का होगा विकास
विंढमगंज/सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर के पर्यटन विकास कार्य का शनिवार को भूमि पूजन किया गया। दोपहर करीब चार बजे पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग संजीव सिंह गोंड ने मंदिर के महंत बाबा मनमोहन दास जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद डिहवार बाबा के समक्ष हवन-पूजन कर पर्यटन विकास कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।
राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पर्यटन विकास परियोजना के तहत श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा एक करोड़ 19 लाख 39 हजार रुपये की लागत से मंदिर परिसर में डबल स्टोरी भवन, सत्संग हॉल, पाथ-वे, आरसीसी बेंच, डस्टबिन, सोलर स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था, साइनेज, बोरिंग एवं हैंडपंप सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। परियोजना की पहली स्वीकृति 116.25 लाख रुपये की हुई है, जबकि करीब 80 लाख रुपये की पहली किस्त कार्यदायी संस्था को प्राप्त हो चुकी है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश उर्फ बुल्लू केसरी, ग्राम प्रधान तारा देवी, वेद मनमोहन दास ब्रह्मचारी जी, पुजारी हृदयानंद चौबे, नंदलाल तिवारी, रवि आर. जायसवाल, अशोक जायसवाल, संजय गुप्ता, ओम रावत, शिवनाथ जायसवाल, लव कुश भारती, विशाल सिंह, पप्पू गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह, लवकुश चंद्रवंशी, ओपी यादव, रामचंद्र जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, सुमन गुप्ता, जिद्दन लाल, लक्ष्मण कुशवाहा, मुरारी जायसवाल, कृष्णा विश्वकर्मा,उदय जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
