सेवा संकल्प बाइक रैली का विंढमगंज में भव्य स्वागत
वडनगर से काशी तक निकली रैली, झारखंड सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत
विंढमगंज, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प’ बाइक रैली सोमवार को गुजरात के वडनगर से काशी की ओर जाते हुए विंढमगंज स्थित झारखंड सीमा पर पहुंची। रैली के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।सेवा संकल्प’ बाइक रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।विंढमगंज सीमा पर रैली के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोनभद्र नंदलाल गुप्ता, पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, आर. रवि जायसवाल, संजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, उपेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।झारखंड से पूर्व सांसद घुरन राम , अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गढ़वा लक्ष्मण राम, मुकेश चौबे, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, धर्मजी यादव, निर्जय बैठा, सखीचंद प्रजापति, इंद्रमणि जायसवाल, पंकज कुमार सिंह और श्रीकांत चौबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया।स्वागत करने वालों में राकेश कुमार केशरी, मनीष मद्धेशिया, सुभाष, कमलेश जायसवाल, रामनारायण शर्मा, अशोक, मुन्ना पासवान, पांचू राम पटेल, अशोक यादव तथा ग्राम प्रधान तारा देवी, सुमन लता, सविता देवी, पूजा देवी, शौकिया खातून, संजू देवी, सीता विश्वकर्मा, प्रियंका, अंजली गुप्ता और उर्मिला देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे।रैली के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुद्धी एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, विंढमगंज थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में रैली शांतिपूर्ण ढंग से आगे काशी की ओरp रवाना हुई।
