भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 अगस्त को बंद
सोनभद्र। जिले में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को 19 अगस्त 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पांडेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालय 19 अगस्त को बंद रहेंगे।आदेश के अनुसार विद्यालय बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और ऑनलाइन डीबीटी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का यथावत संपादन करेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।मौसम विभाग ने सोनभद्र समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
