विंढमगंज में ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत

विंढमगंज में ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत

 

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान भागमन देवी (55 वर्ष), पत्नी रामलखन गोंड, निवासी तुनिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पिछले लगभग तीन माह से केवाल निवासी विजय गोंड, पुत्र रामा गोंड, के यहां रह रही थीं।गुरुवार की रात लगभग 9 बजे पोल संख्या 62/31-33 के मध्य अपलाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।विंढमगंज थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version