सर्पदंश से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

सर्पदंश से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

कोन/सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा ग्राम पंचायत के रोहिनवादामर गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेतरी देवी (लगभग 50 वर्ष), पत्नी शिवदास को सांप ने डंस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें झारखंड के गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार शाम करीब 4 बजे तेतरी देवी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गढ़वा में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शनिवार को शव गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version