भक्ति, संस्कृति और जागरूकता के संदेश के साथ मनी शबरी जयंती

Oplus_131072
संजय गोंड को सम्मानित करते 

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धुमा गांव में अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में मां शबरी जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश भुइयां ने किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा विधानसभा प्रभारी दुद्धी, सोनभद्र संजय गोंड एवं बसपा उपाध्यक्ष सेकरार अहमद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पलामू लोकसभा प्रत्याशी ममता भुइयां तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री झारखंड प्रभात भुइयां शामिल हुए।अपने संबोधन में संजय गोंड ने कहा कि शबरी ने अपने सच्चे आचरण और भक्ति से भगवान राम को आकर्षित किया था। उनका जीवन समाज में प्रेम, समर्पण और एकता की मिसाल है।वहीं ममता भुइयां ने शिक्षा के महत्व और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज को संगठित होकर बेटियों की शिक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने की अपील की।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। देर रात तक भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।इस अवसर पर पप्पू भुइयां, सुभाष भारती, रामनाथ भुइयां (ग्राम प्रधान संरक्षक दुद्धी) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष भुइयां ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version