संघ शताब्दी वर्ष पर बघाडू मंडल में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित

संघ शताब्दी वर्ष पर बघाडू मंडल में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित

दुद्धी खंड के बघाडू मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत महुअरिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शारदा सिंह खरवार (स्वतंत्र निदेशक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम भारत सरकार) रहीं।मुख्य वक्ता के रूप में श्री वीर अभिमन्यु जी (संस्थापक, नमन मातृभूमि विद्यालय, कादल) ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथियों में श्री रामकेश सिंह गोंड जी (प्रधान पुजारी, शिव मंदिर, मुरगुडी पहाड़ बघाडू), श्री ईश्वर प्रसाद निराला जी (सामाजिक कार्यकर्ता, अमवार) शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हरिहर प्रसाद जी (सामाजिक कार्यकर्ता, तुरीडीह) ने की, जबकि संचालन श्री कैलाश यादव जी ने किया।सम्मेलन में संघ के जिला प्रचारक श्रीमान योगेश जी, खंड कार्यवाह श्रीमान मनोज कुमार पटेल जी सहित राजेश जी, रामकरन जी, गिरवर प्रसाद निराला जी, रामशाय जी, बबलू जी, चंद्रमणि जी, शिव प्रसाद जी, अशोक जी, राम गुलाम जी, रामलखन जी, अमरजीत जी, लखन जी समेत हजारों कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों पर विचार-विमर्श किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version