मैहर दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी, दो की मौत  विंढमगंज के भोलाराम सहित आठ घायल

भोला राम की फाइल फोटो

मैहर दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी, दो की मौत  विंढमगंज के भोलाराम सहित आठ घायल

भोला राम की फाइल फोटो

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरूखाड निवासी भोलाराम (59 वर्ष) पुत्र बद्रीराम की रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार आठ अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।

रोते बिलखते परिजन

सूत्रों के अनुसार श्रद्धालु बोलेरो वाहन से मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अमरपाटन के समीप मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।इसी हादसे में मोटरसाइकिल सवार रामबली केवट (60 वर्ष) निवासी जिन्नाताला थाना की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ सवार रामलखन केवट और रामलाला केवट (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। बोलेरो में सवार श्रद्धालुओं में अशोक कुमार, निर्मला देवी, पूनम देवी सहित आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी को अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कई को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 112 डायल टीम की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।हादसे की खबर सुनते ही विंढमगंज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भोलाराम के निवास स्थान पर बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि भोलाराम अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।मौके पर ग्राम प्रधान विमल यादव, राजेश रावत, पूर्व प्रधान मुन्नालाल गौतम, अमरेश भारती, सुभाष भारती, दीपक कुमार, सरजू प्रसाद, सुनील कुमार, ओम रावत, अनिल भारती, नंदलाल भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version