जंगल से भटककर घर के बाहर जाली में फंसा उदबिलाव, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

जंगल से भटककर घर के बाहर जाली में फंसा उदबिलाव, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

 विंढमगंज वन रेंज के महुली गांव में मंगलवार को जंगल से भटककर आया एक दुर्लभ उदबिलाव घर के बाहर लगी जाली में फंस गया। जाली में फंसे वन्यजीव को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल के साथ चिंता भी फैल गई। किसी ने भी उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा विवेक कुमार मौर्य के नेतृत्व में वन कर्मी ओम सिंह, देव यादव और जगदीश ने सावधानीपूर्वक उदबिलाव को जाली से बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग की निगरानी में जंगल ले जाया गया, वाहा छोड़ दिया गया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में कई बार वन्यजीव भोजन या रास्ता भटकने के कारण आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में लोगों को घबराने या वन्यजीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।ग्रामीणों ने भी वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाए जाने से उदबिलाव की जान बच गई। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें तथा तत्काल विभाग को सूचना दें, जिससे मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version