विंढमगंज में चोरों का कहर: दो समरसिबल पंप उखाड़ ले गए

Oplus_131072

विंढमगंज में चोरों का कहर: दो समरसिबल पंप उखाड़ ले गए

100 मीटर के दायरे में दो किसानों को बनाया निशाना, सुबह खुली वारदात की पोल

विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल बेगारी डांड में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए दो समरसिबल पंप चोरी कर लिए। चोरों ने भोलू राम (पुत्र स्व. जेठमल राम) और विजय कुमार (पुत्र मुरली राम) के बोरिंग को निशाना बनाया, जो आपस में करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।सुबह जब विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ बोरिंग स्थल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। पाइप और तार इधर-उधर बिखरे पड़े थे। बोरिंग में झांककर देखा तो समरसिबल पंप गायब था। यही स्थिति भोलू राम के यहां भी पाई गई।लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version