विंढमगंज बाजार में श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

 

विंढमगंज बाजार में श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

विंढमगंज। विंढमगंज बाजार स्थित श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।बताया गया कि रोज की तरह दुकान बंद कर स्टाफ रात में अपने घर चला गया था। सुबह धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो चुका था।दुकानदार आर. रवि जायसवाल (मोनू) इस समय बोल बम यात्रा पर गए हुए हैं। उन्हें फोन के माध्यम से घटना की सूचना दे दी गई है। नुकसान का वास्तविक आकलन उनके लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मौके पर दुकान में एसी, कलर टीवी, एलसीडी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जला हुआ दिखाई दे रहा है।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version