धरतीडोलवा में बाबा चौहरमल जयंती पर आज निकली भव्य कलश यात्रा

oplus_2

धरतीडोलवा में बाबा चौहरमल जयंती पर आज निकली भव्य कलश यात्रा

विंढमगंज/दुद्धी (सोनभद्र)। विकासखंड दुद्धी के धरतीडोलवा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में पासवान समाज के कुल देवता बाबा चौहरमल की जयंती एवं राह पूजा के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर के समीप स्थित नदी से जल भरकर कलश यात्रा की शुरुआत की। कलश यात्रा पूरे धरतीडोलवा गांव में भ्रमण करते हुए पानी टंकी के पास स्थित मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः शिव मंदिर प्रांगण में वापस पहुंचे।कार्यक्रम की अगुवाई सुरेंद्र पासवान, सूर्य प्रकाश सिंह, राकेश पासवान, देव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने की। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।आयोजन समिति के अनुसार जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए अतिथि एवं कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और पूरे क्षेत्र में मेले जैसा वातावरण रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version