बुटबेढवा में साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी संपन्न

बुटबेढवा में साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी संपन्न

विंढमगंज (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत बुटबेढवा में लगने वाले साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए ग्राम पंचायत भवन पर संपन्न हुई। ग्राम प्रधान तारा देवी की मौजूदगी में तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कानूनगो नागेन्द्र कुमार पाठक, लेखपाल सुदन, मनिंद्र कुमार तिवारी और शाश्वत द्विवेदी की निगरानी में नीलामी प्रक्रिया कराई गई, जिसमें पांच ठेकेदारों ने हिस्सा लिया।

मोहम्मद अली नातीक की सबसे ऊंची बोली, बना ठेका धारक नीलामी के दौरान मोहम्मद अली नातीक, प्रभात कुमार, जावेद, इकबाल अहमद कुरैशी और संतोष यादव के बीच प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें मोहम्मद अली नातीक ने 8 लाख 55 हजार की सर्वाधिक बोली लगाकर ठेका हासिल किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य विकास कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, बंटी कुमार,गुलाबचंद, कामेश्वर यादव, ज्योति जयसवाल, उदय पासवान, स्वाती देवी, माया देवी, छाया देवी, नंद कुमार, दौलत देवी, ममीता देवी, विनीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version