शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव एवं प्रवेश उत्सव धूमधाम से संपन्न
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के धूमा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय धूमा में शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी प्रेम शंकर राम ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की रसोइयों, समस्त स्टाफ का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं की भावभीनी विदाई दी गई तथा सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में खंड शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें दया शंकर, मो. हज़रतुल्ला, राजकमल यादव, विद्यासागर, एआरपी योगेन्द्र यादव, प्रभा पाल, साधना साह, सूर्यभान राव, अतुल कुमार, पवन कुमार, शिव प्रताप, दिनेश चन्द्र, भारती देवी, राकेश कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
