विंढमगंज थाना क्षेत्र के मेदनीखाड़ में बैठक आयोजित
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेदनीखाड़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाने की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से मनाने पर चर्चा हुई तथा सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।इस बैठक में ग्राम मेदनीखाड़, धुमा, बुटवेढ़वा, फुलवारी केनाल, घिवही, जोरूखाड़ सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने भाग लिया।बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में मुन्ना लाल गौतम (पूर्व प्रधान मेदनीखाड़), राजेश रावत, सेकरार अहमद, सुनील भारती, संतोष भुइंया, सुभाष भारती, अमरेश, गोपाल, धर्मेंद्र, मंजीत, नंदलाल, अनिल, सुरेंद्र भारती(कोलिनडुबा), जितेंद्र, फुदल, अमित, सुनील, दिनेश, राम किशुन, कामेश्वर, शंकर, तेजू, रामप्यारे, शंभूनाथ, ओम प्रकाश, राम बिंदु यादव, बृजकिशोर, रवि, मुन्ना जाटव सहित कई लोग मौजूद रहे।सभी उपस्थित लोगों ने जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और भागीदारी पर जोर दिया।
