जोरुखाड़ में युवक की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव

जोरुखाड़ में युवक की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव

फाइल फोटो कमलेश

महुली/विंढमगंज (सोनभद्र):
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरुखाड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 वर्षीय युवक कमलेश कुमार भारती पुत्र राजा राम ने मंगलवार रात अपने घर की बड़ेर में मफलर और कपड़े के टुकड़ों को जोड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।बताया जाता है कि कमलेश छह बहनों के बीच परिवार का इकलौता बेटा था और अभी अविवाहित था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात कमलेश ने घरवालों के साथ भोजन किया और उसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया।
बुधवार सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version