विंढमगंज में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

oplus_2097152

विंढमगंज में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

विंढमगंज। क्षेत्र के भारती इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नगरवासी शामिल हुए।शाम से ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। स्थानीय कलाकारों ने होली गीत, भजन एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर लोग देर रात तक झूमते रहे।रात्रि में श्रद्धालु ढोल-तासे बजाते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए उत्साहपूर्वक जुलूस निकाला। इसके बाद रात्रि लगभग 1:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत होलिका दहन किया गया। लोगों ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर राजीव रंजन तिवारी, रुपेश केशरी,ओम रावत, विकास जायसवाल, सिया राम गुप्ता, अशोक जायसवाल, संजय गुप्ता, रघुवीर पटेल, टूनटून केशरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version