सूरत में वेतन बढ़ोतरी की मांग के दौरान भगदड़ में युवक की मौत, शव पहुंचते ही केवाल गांव में मचा कोहराम

Oplus_131104

सूरत में वेतन बढ़ोतरी की मांग के दौरान भगदड़ में युवक की मौत, शव पहुंचते ही केवाल गांव में मचा कोहराम

बालकृष्ण की फाइल फोटो 

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव निवासी 20 वर्षीय बालकृष्ण गोंड पुत्र गौरीशंकर गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार दोपहर जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, सैकड़ों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उसके घर उमड़ पड़े।प्राप्त जानकारी के अनुसार बालकृष्ण गोंड गुजरात के सूरत स्थित एक कंपनी में मजदूरी करता था। गुरुवार दोपहर कंपनी गेट के पास श्रमिक वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जाता है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन मौके पर पहुंचा और आंसू गैस छोड़ी गई, जिससे अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।इसी दौरान भागने के प्रयास में बालकृष्ण की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सहकर्मियों द्वारा उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।रविवार को दोपहर बाद शव के केवाल गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बहन की शादी धूमधाम से करने के सपने देख रहा था और घर की जिम्मेदारियां उठाने के लिए बाहर कमाने गया था।इस दौरान दिनेश प्रधान, राजेन्द्र, हरिनाथ यादव, राजेश रावत, आशिष यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा दिए जाने की मांग की 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version