महाशिवरात्रि पर घिवही शिव मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

oplus_8388608

महाशिवरात्रि पर घिवही शिव मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

विंढमगंज (सोनभद्र)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घिवही ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, महुली ग्राम पंचायत स्थित शिव पहाड़ी से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को झारखंड राज्य के नगर उंटारी की महारानी द्वारा ले जाया जा रहा था। यात्रा के दौरान घिवही में रात्रि विश्राम किया गया। इसी दौरान भगवान शिव की आराधना के उपरांत यहां शिवलिंग की स्थापना की गई। तभी से यह स्थल क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में मेले जैसा दृश्य रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिठाई, खिलौने एवं खान-पान की दुकानें सजी रहीं। पूरे दिन पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की सतर्कता से आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।मंदिर समिति के दिनेश यादव, कृपाशंकर कुशवाहा, संतोष सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version