माघ पूर्णिमा पर राम-जानकी डिहवार बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Oplus_16908288

माघ पूर्णिमा पर राम-जानकी डिहवार बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

विंढमगंज (सोनभद्र)।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध राम-जानकी डिहवार बाबा मंदिर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में खिचड़ी का भव्य महा प्रसाद वितरण किया गया।मंदिर के पुजारी वेद मोहनदास ब्रह्मचारी बाबा ने माघ पूर्णिमा की धार्मिक एवं आध्यात्मिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन स्नान, दान और दर्शन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि राम-जानकी डिहवार बाबा मंदिर में दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, यही कारण है कि दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।कार्यक्रम के दौरान आनंद द्विवेदी एवं नंदलाल तिवारी द्वारा कथा-पाठ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम नवमी सेवा समिति विंढमगंज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।मौके पर ओम रावत, लवकुश चंद्रवंशी, ओपी यादव, राजेश कुमार, हर्षित प्रकाश, राजा राम, विजय चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version