विंढमगंज थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात – सलैयाडीह शिव मंदिर परिसर में दुर्गा कल्याण मंडप का निर्माण पूरा

PREM Kushwaha

विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में बस स्टैंड कोन मोड़ के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आज (2 सितम्बर 2025) दुर्गा कल्याण मंडप का निर्माण कार्य पूरा हो गया। यह कार्य ग्राम प्रधान सलैयाडीह के प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशु सिंह के नेतृत्व में भक्ति और भावना के साथ संपन्न हुआ।

अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर की जर्जर स्थिति और दुर्गा महोत्सव के समय आने वाली कठिनाइयों को देखकर उनके मन में यह संकल्प लंबे समय से था। वर्षों के प्रयास के बाद अब यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा, “पहले नवरात्रि के दौरान दुर्गा प्रतिमा को टेंट और कृपालु में रखना पड़ता था। बारिश आने पर मूर्तियाँ भीग जाती थीं और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती थी। अब स्थायी कल्याण मंडप बनने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।”

स्थानीय लोगों ने भी इस निर्माण को बड़ा धार्मिक और सामाजिक योगदान बताया। अब मंदिर परिसर में श्रद्धालु न केवल सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकेंगे, बल्कि दुर्गा महोत्सव जैसे आयोजनों में भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और यहाँ माँ दुर्गा के भक्त बड़ी संख्या में आते हैं। नए मंडप के निर्माण से इस क्षेत्र के धार्मिक माहौल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले वर्षों में यहाँ का दुर्गा महोत्सव और भी भव्य होगा।

Share This Article
Leave a comment