ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

Oplus_131072

ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

Om prakash Rawat

Oplus_131072

विंढमगंज सोनभद्र रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित जामा मस्जिद के पास सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे ग्राम पंचायत सलैयाडीह निवासी फुलझरिया देवी उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय विलास यादव को झारखंड की ओर से आ रही ट्रक जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में मौजूद लोगों ने उक्त महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर उपचार हेतु ले गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासिनी घायल फुलझरिया देवी ने बताया कि दोपहर में विंढमगंज बाजार से धान का बीज लेने के लिए आई थी, धान का बीज लेकर वापस अपने घर जा रही थी। इसी बीच झारखंड की ओर से आ रही ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version