करंट से श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग पर शव रखकर सड़क जाम

oplus_2097152

करंट से श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग पर शव रखकर सड़क जाम

सोनभद्र (विंढमगंज)।कनहर सिंचाई परियोजना में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर मृत श्रमिक विजय कुमार यादव का पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था के कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। शाम लगभग 5 बजे रांची–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एकत्र होकर अधिकारियों को मौके पर बुलाने और समुचित मुआवजे की घोषणा की मांग करने लगे।मृतक के भाई संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर मुआवजे की घोषणा नहीं करेंगे, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सूचना पर विंढमगंज थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित संस्था के अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति संभालने का प्रयास किया।अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। शाम करीब 6 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में दुद्धी के क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और शव के पास से वाहनों को आगे बढ़वाते हुए जाम को हटवाया।रात लगभग 10 बजे कार्यदायी संस्था के दो अधिकारी विंढमगंज थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। अंततः परिजन और समाजसेवी थाने पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर बातचीत हुई। काफ़ी मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे मुआवजे की जिम्मेदारी लिए जाने के आश्वासन पर परिजन शव को घर ले जाने के लिए तैयार हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version