पीवीएन विद्यालय के प्रांगण में संयुक्त रूप से मनाया गया सावित्रीबाई फुले एवं जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

OM PRAKASH RAWAT

पीवीएन विद्यालय के प्रांगण में संयुक्त रूप से मनाया गया सावित्रीबाई फुले एवं जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

सावन कुमार बरवाडीह 

बरवाडीह । शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के आदर्शनगर में संचालित परम विद्या निकेतन विद्यालय के प्रांगण में माता सावित्रीबाई फुले एवं जयपाल सिंह मुंडा का जन्म दिवस हर्षौल्लास एवं धूमधाम से संयुक्त रूप से रमेश कुमार के नेतृत्व में मनाया गया। वही इससे पहले सावित्रीबाई फुले एवं जयपाल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वही इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रमेश कुमार ने कहा सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षक, समाज सुधारक और कवयित्री थीं, जिन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर 19वीं सदी में महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए क्रांति लाईं, 1848 में पुणे में भारत का पहला बालिका विद्यालय खोला और विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह का विरोध जैसे सुधारों का नेतृत्व किया, जिससे उन्हें “भारतीय नारी आंदोलन की जननी” कहा जाता है। वही श्री कुमार ने आगे कहा जयपाल सिंह मुंडा एक महान आदिवासी नेता, हॉकी खिलाड़ी और संविधान सभा के सदस्य थे, जिन्होंने 1928 ओलंपिक में भारत को हॉकी का पहला स्वर्ण पदक दिलाया और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष किया, ‘मरंग गोमके’ के रूप में पूजे जाते हैं और उन्होंने झारखंड आंदोलन का नेतृत्व किया। इस मौके पर अली हसन,गरिमा रश्मि,श्रावणी रश्मि,नीतीश कुमार,उपेन्द्र कुमार,विकास कुमार,गौतम कुमार,राजन कुमार समेत कई झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment