भारी बारिश के चलते 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
सोनभद्र। जिले में भारी वर्षा एवं अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।आदेश के अनुसार परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सभी बोर्डों के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। हालांकि शिक्षक घर से अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस प्लस सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य भी पूर्व की तरह जारी रहेगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
