वन्य प्राणी सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
जामपानी सेक्शन के विद्यालय में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर हुई चर्चा
विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज रेंज के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जामपानी सेक्शन में गुरुवार को वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि वन्यजीव प्रकृति की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके संरक्षण से जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही वन्यजीवों का मानव जीवन और पर्यावरण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने तथा प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
