मुडीसेमर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा

OM Rawat
format: 2; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 116.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Mostly cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 47;zeissColor: bright;

 

मुडीसेमर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा

विंढमगंज (सोनभद्र)। हरे कृष्ण प्रचार केंद्र, मुडीसेमर के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। दोपहर 3 बजे मुडीसेमर पंचायत भवन से प्रारंभ हुई रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।रथयात्रा से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु भगवान के रथ के आगे झाड़ू लगाकर सेवा करते रहे, जबकि हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के रथ को नगर भ्रमण कराया।पूरे मार्ग में “हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे” तथा “हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे” के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवतियों, बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हरिनाम संकीर्तन, भजन-

कीर्तन और महाप्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति, संकीर्तन एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।

Share This Article
Leave a comment