विंढमगंज क्षेत्र में मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए पारंपरिक अखाड़ा करतब

OM Rawat

विंढमगंज क्षेत्र में मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए पारंपरिक अखाड़ा करतब

विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडिह, महुली, बैरखड़ और हुमेलदोहर में स्थित जामा मस्जिदों से शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में आकर्षक दुलदुल घोड़ा, अखाड़े के झंडे तथा लाठी-डंडों से पारंपरिक युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान तथा मौलाना रुस्तम और मौलाना अनीस के नेतृत्व में शाम करीब 4 बजे विभिन्न स्थानों से ताजिया एवं अखाड़े के झंडे लेकर श्रद्धालु सलैयाडिह स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। इसके बाद मातमी धुनों और “या अली, या हुसैन” के नारों के साथ जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा।जुलूस के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी, शरबत और खिचड़ा का वितरण किया गया। रघुवर केशरी की ओर से छोला-पानी तथा अली नातीक की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। वहीं युवाओं की टोली ने लाठी-डंडों के माध्यम से पारंपरिक अखाड़ा कलाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर शाहरुख खान, आरफीन, डब्ल्यू खान, अली नातीक, मुजीब खान, इम्तियाज खान, सद्दाम हुसैन, सरफराज, अली राजा, नसीम, जावेद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी संतोष कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

Share This Article
Leave a comment