मालगाड़ी बेपटरी होने से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

OM Rawat

 

धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिवीजन में गुरुवार को एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंबी दूरी की मालगाड़ी के कुछ वैगन केएफटी के पास लाइन बदलने के दौरान दोपहर करीब 1:15 बजे पटरी से उतर गए। हादसे में लगभग 15 वैगन बेपटरी हो गए तथा ओएचई पोल और बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।घटना के बाद अप एवं रिवर्स लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जबकि डाउन मुख्य लाइन को चालू रखा गया। इस घटना के चलते कई यात्री ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट एवं डायवर्ट किया गया।रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार BRKA-DOS पैसेंजर, RNC-CPU एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बीच मार्ग में समाप्त किया गया, जबकि झारखंड एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। वहीं 05 जून को चलने वाली SSM-RNC ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने संबंधित विभागों को राहत एवं बहाली कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Leave a comment