जमीन विवाद में महिला से मारपीट, जातिसूचक गालियां; वीडियो वायरल, कई धाराओं में केस
सविता देवी को पकड़ कर मारते हुए फोटो
मारपीट का फोटो विंढमगंज (सोनभद्र): थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, सलैयाडीह निवासी सविता देवी पत्नी श्रवण कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में 3 विस्वा जमीन खरीदी थी, जिस पर उनका कब्जा है। आरोप है कि 8 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे गांव के ही मेहरून निशा, आशु उर्फ इरफान और राजू आदि लोग जबरन जमीन पर मकान निर्माण के लिए गड्ढा खोदने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। घटना में महिला व उसके पति को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2) तथा एससी/एसटी एक्ट 1989 (संशोधित 2015) की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) व 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।Fir ki copy