राबर्ट्सगंज में लोजपा (रामविलास) की समीक्षा बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

OM PRAKASH RAWAT

राबर्ट्सगंज में लोजपा (रामविलास) की समीक्षा बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) की समीक्षा बैठक एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां विधायक विमल राजवंशी (235 रजौली) एवं विशिष्ट अतिथि छोटेलाल पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) रहे।बैठक के दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश पासवान, उपाध्यक्ष डॉ. हीरालाल, धर्मेंद्र पासवान, मनोज पासवान, दुद्धी ब्लॉक अध्यक्ष उदय पासवान, जिला कोषाध्यक्ष श्रवण पासवान, जिला सचिव नितेश कुमार, राजू पासवान, रामराज पासवान, जितेंद्र पासवान, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद पासवान, संजय पासवान, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश पासवान ने कार्यकर्ताओं से पार्टी विस्तार के लिए सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है, जिससे पार्टी को आगामी चुनाव में मजबूती मिल सके।

Share This Article
Leave a comment