भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन,ईडी गठबंधन का पुतला दहन

OM PRAKASH RAWAT

भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन,ईडी गठबंधन का पुतला दहन

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा के सब्जी मंडी में स्थित बीएसएनएल टावर के पास आज शाम लगभग 5:00 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व जिला मंत्री सुषमा सिंह गोड के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम लागू नहीं होने के विरोध में इंडी गठबंधन के नेताओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फुंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की गलत नीतियों के कारण महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा यह महत्वपूर्ण बिल पारित नहीं हो सका। इसी के विरोध में इंडी गठबंधन के नेताओं का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मीरा सिंह गौड़, ग्राम प्रधान तारा देवी, मंडल उपाध्यक्ष रूपा गुप्ता, बेला देवी, शारदा देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, सुमित्रा देवी, नुसरत जहां, सविता देवी, विनीता देवी सहित रामनरेश पासवान, राकेश कुमार केसरी, संजय कुमार गुप्ता, पंकज गोस्वामी, मुन्ना पासवान मौजूद रहे

Share This Article
Leave a comment