135वीं जयंती पर शांति व्यवस्था को लेकर हुई अहम बैठक
विंढमगंज, सोनभद्र। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर थाना परिसर में थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि जयंती के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जुलूस, कार्यक्रम या सभा आयोजित करने वाले सभी लोग पूर्व सूचना देकर प्रशासन से अनुमति प्राप्त करें और निर्धारित नियमों का पालन करें। साथ ही, ध्वनि प्रदूषण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।बैठक में मौजूद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे बाबा साहब की शिक्षाओं पर चलते हुए कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे।इस अवसर पर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की योजना भी बनाई गई। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।बैठक में मुन्ना लाल गौतम (पूर्व प्रधान), संजय गुप्ता (प्रधान प्रतिनिधि), दीपक गुप्ता, अमरेश भारती, श्रवण कुमार, मुन्ना पासवान, नंदलाल भारती सहित कई लोग उपस्थित रहे।

