रेलवे ट्रैक पर अधेड़ की मौत, हुई पहचान
विंढमगंज (सोनभद्र)। सलैयाडिह क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की पहचान रफीक अली (पुत्र रहीम), निवासी खेमपुर कोन, सोनभद्र के रूप में हुई है। मृतक अधेड़ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उनका इलाज रांची में चल रहा था और वह मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त थे। वह दो दिनों से घर से बिना बताए निकले हुए थे।परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उनके भाई ने शव की शिनाख्त की और पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक सुनील राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

