विंढमगंज के नागेंद्र कुमार को आईआईएम रांची से पीएचडी की उपाधि

OM PRAKASH RAWAT

विंढमगंज के नागेंद्र कुमार को आईआईएम रांची से पीएचडी की उपाधि


विंढमगंज (सोनभद्र)। क्षेत्र के बुटबेढ़वा निवासी नागेंद्र कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए Indian Institute of Management Ranchi से “ह्यूमन एआई कोलेब्रेशन इन ऑपरेशन मैनेजमेंट” विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
यह उपाधि उन्हें 28 मार्च 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर Santosh Kumar Gangwar (राज्यपाल, झारखंड) एवं Sanjay Seth (केंद्रीय राज्य मंत्री, रक्षा) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
नागेंद्र कुमार, श्री विष्णुधारी लाल यादव के पुत्र एवं झगडू राम यादव के नाती हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article
Leave a comment