आग लगने से दो पशुओं सहित पूरी गृहस्थी जलकर  

OM PRAKASH RAWAT

आग लगने से दो पशुओं सहित पूरी गृहस्थी जलकर

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मंगलवार दोपहर एक कच्चे खपरैल घर में अचानक आग लगने से दो पशुओं की जलकर मौत हो गई, जबकि घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी खाक हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोरूखाड़ गांव निवासी शोभनाथ यादव के घर से अचानक धुआं उठने लगा। उस समय परिजन खेत में काम कर रहे थे। धुआं उठता देख उन्होंने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

देखते ही देखते दरवाजे पर बंधे दो पशु तथा घर में रखा धान, गेहूं, चना, सरसों समेत पूरी गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय पीड़ित शोभनाथ यादव रिश्तेदारी में गए हुए थे, जबकि घर के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे।पीड़ित के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है। ग्राम प्रधान विमल यादव ने घटना की सूचना जोरूखाड़ के लेखपाल अशोक कुमार को देते हुए तहसील प्रशासन से तत्काल सहायता, मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ तथा उचित मुआवजे की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment