चन्द्रवंशी सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह में राज्यसभा सांसद भीम सिंह,पूर्व मंत्री राम चन्द्र चन्द्रवंशी पूर्व विधायक हरिराम चेरों आदि दिग्गज होंगे शामिल ,

OM PRAKASH RAWAT
Oplus_131072

चन्द्रवंशी सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह में राज्यसभा सांसद भीम सिंह,पूर्व मंत्री राम चन्द्र चन्द्रवंशी पूर्व विधायक हरिराम चेरों आदि दिग्गज होंगे शामिल 

कार्यक्रम संयोजक – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी

होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में प्रातः 11:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम से सजेगी महफिल ,

दुद्धी सोनभद्र दिनांक 15 मार्च 2026 दिन रविवार को होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में भव्य उत्तर प्रदेश चन्द्रवंशी क्षेत्रीय चेतना सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि लोकप्रिय राज्यसभा सांसद डॉक्टर भीम सिंह चन्द्रवंशी मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी /पलामू विश्रामपुर झारखंड रामचंद्र चन्द्रवंशी विश्वविद्यालय के प्रबंधक व विशिष्ट अतिथि गण धर्मवीर प्रजापति कारागार जेल एवं होमगार्ड मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, संजीव सिंह गौड़ समाज कल्याण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, राष्ट्रीय चेरों जनजाति महासंघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक हरिराम चेरो, घनश्याम चन्द्रवंशी विधायक कालापीपल शाजापुर मध्य प्रदेश , पूर्व मंत्री सुपुत्र निरेंद्र सिंह नेटी , संजय गौड़ धुर्वे समाजसेवी, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, साहित्यकार समाजसेवी डॉक्टर लव कुश प्रजापति आदि कद्दावर मंत्री / विधायक जनप्रतिनिधि समाजसेवी का आगमन होगा। कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहाँ की बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश राज्यों से मगध सम्राट जरासंध के वंशजो का आगमन होने जा रहा हैं। जिसमें समाज के शैक्षिक, आर्थिक, राजनितिक व सामाजिक उत्थान पर मार्गदर्शन वरिष्ठ जनों का प्राप्त होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भावी उत्तर प्रदेश में चन्द्रवंशी जन जागरण रणनीति पर रणनीति तैयार होगी। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकता के दम पर अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की जाएगी। आज रविवार कों होने जा रहें कार्यक्रम को लेकर चन्द्रवंशी समाज में भारी उत्साह हैं और कार्यक्रम को लेकर तैयारी हो चुकी है। आयोजक मंडल ने भारी संख्या में समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

Share This Article
Leave a comment