विंढमगंज में राम नवमी को लेकर उत्साह, राज कमल गुप्ता बने अध्यक्ष
विंढमगंज थाना क्षेत्र के बुटवेढवा पंचायत भवन में बुधवार देर शाम श्रीराम नवमी सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी राम नवमी पर्व को भव्य और श्रद्धापूर्वक मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठ
क की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश रावत, ओपी यादव तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी उर्फ बुल्लू केसरी ने की। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। सर्वसम्मति से राजकमल गुप्ता को श्रीराम नवमी सेवा समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया वहीं विक्की मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता और व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य होगा।बैठक में अपना दल (एस) के कार्यकर्ता लवकुश चंद्रवंशी, पत्रकार प्रभात कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, हर्षित चंद्रवंशी, दीपक कुमार गुप्ता, प्रेम कुशवाहा , जितेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि उत्तर प्रदेश–झारखंड सीमा पर स्थित राम जानकी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष राम नवमी का पर्व बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है।
