अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा रंगोत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन

OM PRAKASH RAWAT
Oplus_131072

विंढमगंज में रंगोत्सव होली मिलन समारोह आयोजित

विंढमगंज (सोनभद्र)।थाना क्षेत्र के सलैयाडीह कोन मोड़ स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत अंतर्गत राष्ट्रीय कला मंच द्वारा विंढमगंज क्षेत्र में रंगोत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री विवेक जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार, मनोज पटेल (खंड कारवाह आरएसएस), अवधेश कुशवाहा (प्रत्याशी प्रधान), रामनरेश पासवान (भाजपा नेता)अभिषेक प्रताप सिंह, अमन जायसवाल,दिलीप मौर्य (नगर मंत्री), रंजीत सिंह, सुभाष शर्मा, अमल जायसवाल तथा सुरेंद्र पासवान सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Share This Article
Leave a comment