विसाका फाइबर सीमेंट शीट व अन्य उत्पादों को लेकर मिस्त्रियों संग कार्यशाला आयोजित

 विसाका फाइबर सीमेंट शीट व अन्य उत्पादों को लेकर मिस्त्रियों संग कार्यशाला आयोजित

विंढमगंज (सोनभद्र)। निर्माण सामग्री निर्माता कंपनी विसाका इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड फाइबर सीमेंट की ओर से मिस्त्रियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन जायसवाल ब्रदर्स परिसर, विंढमगंज में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों मिस्त्री, ठेकेदार एवं डीलर उपस्थित रहे।बैठक के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने फाइबर सीमेंट शीट की गुणवत्ता, मजबूती, टिकाऊपन तथा सही तरीके से इंस्टॉलेशन की तकनीकी जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक निर्माण कार्यों में फाइबर सीमेंट उत्पाद किफायती होने के साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ साबित हो रहे हैं।इस अवसर पर मिस्त्रियों को नए उत्पादों की विशेषताओं, सुरक्षा मानकों एवं बेहतर कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तर सत्र में मिस्त्रियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मिस्त्रियों को सम्मानित किया गया और आयोजकों द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वहीं जायसवाल ब्रदर्स के प्रोपराइटर बिनोद जायसवाल ने बताया कि मिस्त्रियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रवेश गुप्ता, राजीव रंजन तिवारी, जीद्दन लाल, ओम रावत, राजाराम गुप्ता, सुभाष शर्मा सहित दर्जनों मिस्त्री मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए उत्तम भोजन की भी व्यवस्था की गई
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version