National Highway 39 पर स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

OM PRAKASH RAWAT

National Highway 39 पर स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

विण्ढमगंज (Sonbhadra)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-39 पर बुधवार भोर करीब 4 बजे सिता मोड़ के पास अपोलो टायर दुकान के सामने एक अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो (UP84W0058) में टक्कर मार दी। टक्कर से वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक सुरक्षित रहा।बताया जा रहा है कि भोर के समय चालक को नींद की झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए नियमित गश्त व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment