तुलसी निकेतन दुद्धी में बसपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, रोशन कुमार रावत बने मुस्लिम भाईचारा सह-संयोजक
दुद्धी (सोनभद्र)तुलसी निकेतन दुद्धी में आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विधानसभा एवं सेक्टर स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर विस्तार तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी श्री सुबोध राम, जिला अध्यक्ष श्री अनीष भारती, विधानसभा प्रभारी नंदू प्रसाद गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामविचार गौतम, विधानसभा अध्यक्ष संदीप भारती, श्री राजेश धुसिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भारती, श्री मनोज भारती, जिला उपाध्यक्ष श्री सिकरारा अहमद, लक्ष्मण पनिका, श्री मनीष दुबे, राजकुमार भारती, विधानसभा महासचिव रामबाबू भास्कर, जोन प्रभारी वासुदेव यादव, सेक्टर अध्यक्ष इंद्रदेव गौतम, खेताराम, मेघनाथ भारती, सुरेंद्र भारती, मुखदेव भारती, अरुण भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान बुटवेढ़वा आदर्श नगर निवासी रोशन कुमार रावत को मुस्लिम भाईचारा का सह-संयोजक मनोनीत किया गया, जबकि अब्दुल हकीम को विधानसभा दुद्धी की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवसाय उप्रेती सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
