एसपी ने विंढमगंज थाना का किया औचक निरीक्षण, क्षेत्रीय समस्याओं की ली जानकारी
विंढमगंज, सोनभद्र।
आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विंढमगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में उपलब्ध कम जगह पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान भवन में वाहन पार्किंग तथा दैनिक कार्यों के संचालन में दिक्कतें आती हैं। उन्होंने थाना को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।एसपी वर्मा ने थाना के सभी रजिस्टर, अभिलेखों एवं मौजूद वस्तुओं की जांच की तथा उन्हें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विंढमगंज थाना क्षेत्र की समस्याओं की विस्तृत जानकारी भी ली।निरीक्षण के पश्चात एसपी ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय हालात का जायजा लिया। बाजार भ्रमण के बाद वह पुनः मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
