सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विंढमगंज मंडल की बैठक आयोजित

OM PRAKASH RAWAT

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विंढमगंज मंडल की बैठक आयोजित

विंढमगंज।मंडल विंढमगंज के पंचायत भवन सलैयाडीह में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि श्री रामनिवास तोमर जी रहे।बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, मंडल प्रभारी राज वर्मा, एससी/एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णानंद तिवारी, मंडल महामंत्री पंकज गोस्वामी व संजय गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत तिवारी, मंडल मंत्री सुभाष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश पासवान, जय मौर्या, रोहित मौर्या, बूथ अध्यक्ष गिरवर पासवान, कार्तिक चंद्रवंशी व रामनारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Share This Article
Leave a comment