विंढमगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा

OM PRAKASH RAWAT

विंढमगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा

 

विंढमगंज (सोनभद्र)।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सलैयाडीह कोन मोड़ से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान तक पहुँची और पुनः कोन मोड़ पर समाप्त हुई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।एसी/एसटी आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) जीत सिंह खरवार और श्रवण गोंड ने भी लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लगाने की अपील की।इस अवसर पर जिला महामंत्री रणजीत यादव, पंकज गोस्वामी, सुभाष कुमार शर्मा, युवा नेता जय मौर्य, उपेंद्र, मोनू जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनोद सिंह गौड़, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किन्शू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष मद्देशिया, कार्तिक, लक्ष्मण मौर्या, मोहित पासवान, रोहित मौर्या, उपेंद्र श्रीवास्तव,दिलीप मौर्या, सुभाष शर्मा,अमन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment