असहाय गरीबों के बीच किया गया, कंबल का वितरण

असहाय गरीबों के बीच किया गया, कंबल का वितरण

रामानन्द प्रजापति

सगमा

सगमा : प्रखण्ड क्षेत्र के सोनडीहा पंचायत में 100 कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण में पूर्व जीप सदस्य नंद गोपाल यादव, मुखिया अनीता देवी के द्वारा जरूरत मंद 100 लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुखिया अनीता देवी ने सरकार से अतरिक्त कंबल के मांग करते हुए कहा की इतना कंबल तो ऊट के मुंह में जीरा के समान हो गया कंबल वितरन के नाम पर पंचायत भवन पहुंचे दर्जनों गरीबों को वापस जाना पड़ा। इसे देखकर मैं बहुत दुखी हुं। मैं अपनी ओर से उपायुक्त महोदय से आग्रह करती हूं की मेरा पंचायत में गरीब असहाय की संख्या सबसे अधिक है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन से आग्रह है की कम से कम 800 सौ कंबल देने की कृपा किया जाए। मौके पंचायत सचिव प्रिया चौबे के साथ सभी वार्ड सभी वार्ड सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version