विंढमगंज, थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित काली मंदिर के प्रांगण में रविवार की शाम दुर्गापूजा को लेकर बैठक पुजारी राजीव रंजन तिवारी उर्फ बब्लू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता उर्फ बीए कोषाध्यक्ष राजीवरंजन तिवारी के द्वारा विगत वर्ष की आय एवं व्यय का ब्यौरा दिया गया। सर्वसम्मति से इस वर्ष भी मां दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता उर्फ बीए को पुनः बनाया गया। पूजा समिति संरक्षक के रूप में अशोक जायसवाल, विनोद जायसवाल,विजय कुमार, रिषिकेश जायसवाल,अरूण जायसवाल, विजय यादव, पप्पू गुप्ता बने। ग्रामीणों एवं सदस्यों के सहमति से निर्णय लिया गया कि इस इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाए जाने एवं आकर्षक पंडाल तथा स्थानिय महिलाओं एवम् लड़कियों के द्वारा डांडिया नृत्य का कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी के द्वारा संरक्षक गण एवं पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक संपन्न के बाद व्यंजन का उत्तम व्यवस्था था जिसे श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। इस मौके पर डब्लू जयसवाल, प्रभात कुमार, सुमन गुप्ता, अजय गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, अजय गुप्ता , विकाश गुप्ता, नंदलाल केसरी, अरविंद जायसवाल, मिशु जयसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, देवेश गुप्ता डीसी, विक्की, शिवम, लव कुश चंद्रवंशी, नंदु पंडीत, अरविंद गुप्ता,मनोज तिवारी, संजय गुप्ता , सुभाष अगस्त, जीते शर्मा, राहुल गुप्ता,चंद्रदेव सहित अन्य सैकड़ों भक्तगण उपस्थित थे।