कहीं गिरा पेड़, तो कहीं गिरे कच्चे मकान,जल जमाव से हो रही परेशान

OM PRAKASH RAWAT

कहीं गिरा पेड़, तो कहीं गिरे कच्चे मकान,जल जमाव से हो रही परेशान

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज

क्षतिग्रस्त 

विंढमगंज सोनभद्र लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कच्चे मकान ढहे मक्के की फसलें भी हुई बर्बाद विंढमगंज क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही मुसला धार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से कई लोंगो के कच्चे घर ढह गए हैं। वहीं बिजली के पोल और कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित और बिजली आपूर्ति ठप हो चुका है।लगातार बारिश होने से लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा था। जरूरत पर ही लोग मुश्किल से घर से निकल रहे हैं। वहीं बारिश से रात्रि को मुडीसेमर पंचायत निवासी दानी कुशवाहा पुत्र जोगी कुशवाहा,मटुकी कुशवाहा पुत्र महनग कुशवाहा, शम्भू पासवान पुत्र स्व.गंगा पासवान,सोबनाथ पासवान पुत्र स्व.गंगा पासवान,अरबिंद पासवान पुत्र कन्हैया पासवान का मकान बारिश में ढह गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजु यादव को दी। वहीं धरती डोलवा में भी जौतरी देवी पत्नी जवाहिर पासवान, मानिक चंद का कच्चा मकान में क्षतिग्रस्त हुई है, मक्का की खेती भी बर्बाद हो गयी है अन्य जगहों में स्थिति ऐसी है।मुडीसेमर धुमा रोड में जल जमाव से राहगिर परेशान है वहीं एन एच मेन रोड काली मंदिर के पास गढ़ा होने और पानी भरने से वाहन दुर्घटना हो रही है।

Share This Article
Leave a comment